देवघर में बोले भजनलाल शर्मा- कांग्रेस-JMM लूट और झूठ की राजनीति करते हैं [Bhajanlal Sharma said in Deoghar – Congress-JMM do politics of loot and lies]

3 Min Read

देवघर, एजेंसियां। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवघर में परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये जो परिवर्तन यात्रा है वो इसलिए है कि झारखंड के लोगों को रोजगार मिले।

झारखंड के किसानों को रोजगार मिले। यहां के बहनों को रोजगार मिले। उनका जीवनयापन ठीक प्रकार से हो ये यात्रा इसके लिए है। आपने देखा होगा यहां जेएमएम की सरकार है। मेरे पास एक पेपर रखा हुआ जिसमें उन्होंने कितने वादे किये थे।

मैं कहना चाहता हूं कि जो उन्होंने अपने घोषणा पत्र में वादे किए थे वो वादे पूरे हुए हैं क्या। मैं अगर एक-एक वादे का नाम लूं और पूछूं तो आप कहेंगे एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। यहां पर कितने घोटाले हुए हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये जेएमएम, कांग्रेस, राजद वंशवाद की पार्टी है।

ये देश के लिए समाज के लिए, किसान के लिए, समाज के लिए , मजदूर के लिए,युवा के लिए महिला के लिए काम नहीं करने वाले हैं। ये अपने परिवार की सेवा करते हैं अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

लूट और झूठ की राजनीति करते हैः

भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि क्या कभी कांग्रेस ने, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आपलोगों के बारे में कभी विचार किया है क्या, कभी सोचा है क्या। अब आप जेएमएम का घोषणा पत्र पढ़ लेना जो उन्होंने पिछले चुनाव में दिया था।

आप कांग्रेस का घोषणा पत्र भी पढ़ लीजिए तब देखिए कि उन्होंने काम किया है क्या। जब चुनाव आते हैं ये झूठ की कहानी गढ़ते हैं। ये लूट और झूठ के अलावे कुछ नहीं करते हैं।

जब चुनाव आते हैं तो यहां हमारे मजदूर, हमारे किसान, हमारे आदिवासी भाईयों को बहकाने के लिए नई रणनीति बनाकर आपके बीच आते हैं। आपके सामने वादे करते हैं लेकिन पूरा नहीं करते।

मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि 2014 से पहले देश की स्थिति क्या थी। आतंकवाद और नक्सलवाद से पूरा देश परेशान था। लेकिन आज आपको कोई नजर आता है क्या। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अगर गरीब कल्याण की योजनाएं लागू होंगी तो वह नरेंद्र मोदी जी लेकर आएंगे।

इसे भी पढ़ें

धनबाद आयेंगे राजनाथ सिंह, परिवर्तन यात्रा के समापन में होंगे शामिल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं