मंईया सम्मान योजना के तर्ज पर चलाई जाए भईया सम्मान योजना – सुरेश पासवान [Bhaiya Samman Yojana should be implemented on the lines of Maiya Samman Yojana – Suresh Paswan]

1 Min Read

देवघर, एजेंसियां। देवघर से राजद विधायक सुरेश पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भईया सम्मान योजना लाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार को इसे मंईयां योजना के तर्ज पर चलाना चाहिए। सुरेश पासवान पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और इसबार भी चर्चा है कि वे राजद के कोटे के मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बता दें कि राज्य में अभी मंईयां सम्मान योजना चल रही है। इस योजना को झारखंड विधानसभा चुनाव में हुई इंडिया गठबंधन की शानदार जीत से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी हो कि चुनाव से पहले हेमंत सरकार में मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रूपए थी, जो चुनाव के बाद बढ़कर 2500 रूपये हो गई है। दिसंबर से यह बढ़ी हुई राशि महिलाओं के खातों में आनी शुरू हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना पर रोक , योजना के खिलाफ PIL खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं