लोहरदग्गा में BDO की बेटी ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या [BDO’s daughter commits suicide by self-immolation in Lohardagga]

2 Min Read

लोहरदग्गा, एजेंसियां: लोहरदग्गा जिले से एक खौफनाक घटना सामने निकलकर सामने आई है।

जिले के पेशरार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी की बेटी ने सरकारी क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। पेशरार प्रखंड के बीडियो अजय तिर्की की बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

दरअसल, घटना 15 जून की शाम का है। अजय तिर्की ड्यूटी पर थे, मां बाजार गयी थी, तभी तमन्ना ने घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन के आला अधिकारी और कर्मचारी लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे,जहां आज सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। तमन्ना ने इस बार इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी।

रांची में रहकर पढ़ाई करती थी

तमन्ना रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी और अभी घर लौटी थी, रविवार को फिर उसे रांची जाना था।

लेकिन इस बीच उसने सुसाइड कर लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

स्थानीय लोगों के अनुसार, तमन्ना झरना तिर्की ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। तमन्ना किसी की शादी में अपने गांव गई थी।

जहां से वह परसों ही लौटी थी। इसी बीच शनिवार की देर शाम उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 18 साल की तमन्ना झरना तिर्की ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

इसे भी पढ़ें

बीडीओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं