बाउरी ने सरकार पर बोला हमला, कहा-सरकार ने लोगों को जीने का अधिकार नहीं दिया [Bauri attacked the government, said – Government did not give people the right to live]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार करार दिया। कहा कि ये 2 महीने की सरकार क्यों बनी है। लोगों से जो वादे किए थे, उसे पूरा करने के लिए बनी है या अपने भ्रष्टाचार के साक्ष्यों को मिटाने के लिए बनी है।

मुसलमानों की आबादी बढ़ी, आदिवासी घटते गए

बाउरी ने कहा कि लैंड जिहाद, लव जिहाद और अब वोट जिहाद भी आ गया है। मां-बेटी-रोटी को बचाने का काम नहीं करेगी यह सरकार, तो आने वाली पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी।

आपसे इसका जवाब मांगेगी। अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड में मुसलमानों की आबादी बढ़ती जा रही है। आदिवासी घटते जा रहे हैं।

सिदो-कान्हू ने आदिवासी अस्मिता के लिए 50 हजार आदिवासियों को भोगनाडीह में जमा किया था। उस भोगनाडीह में अब सिर्फ 7 आदिवासी परिवार बचे हैं।

इसे भी पढ़ें

प्रयोग की धरती बन गया झारखंड : चंपाई सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं