इडी पर भड़के बंधु तिर्की, कहा-आदिवासियों से नाराजगी मोल लेना ठीक नहीं

1 Min Read

कांग्रेस और झामुमो ने बयान को व्यक्तिगत विचार बताया

रांची। झारखंड में ईडी की कार्रवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भड़के हुए हैं। सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान जमकर भड़ास निकाली। कहा कि ईडी की कार्रवाई से राज्य के आदिवासी समाज में आक्रोश और गुस्सा है।

ईडी के लोग आदिवासियों की भावना नहीं समझ रहे हैं। जब आदिवासियों को गुस्सा आएगा, तो वे सबको देख लेंगे,  ये ईडी-बीडी क्या है। जांच एजेंसियों को आदिवासियों की भावना समझनी होगी। वरना जिस दिन ढलगुमड़ा निकला उस दिन दिक्कत होगी।

बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी हर 12 साल में जनी शिकार के लिए निकलते हैं। तब देख लिया जायेगा। झारखंड में चुनी हुई सरकार को चुनौती दी जा रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने बंधु तिर्की के बयान को उनका व्यक्तिगत विचार बताया है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोगों में आक्रोश तो है। बंधु तिर्की ने इसे ही ठेठ भाषा में कहा। वह ठेठ संघर्षों से निकले हुए नेता हैं।

इसे भी पढ़ें

डीपफेक का शिकार बने क्रिकेट के भगवान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं