सावन में झूम कर बरस रहा बदरा [Badra raining heavily in monsoon]

2 Min Read

रांची। सावन की शुरुआत के साथ ही मानसून ने जोर पकड़ ली है। देशभर में बारिश हो रही है। इस साल मानसून (Monsoon) के आने के बावजूद सामान्य से काफी कम बारिश हुई।

सावन के आते ही बदरा जमकर बरस रहे है। कहीं छिटपुट तो कहीं झमाझम बारिश हो रही है।
आज रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

मानसून की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। गुरूवार को राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। रांची में भी कल दिनभर रूक-कर रिमझिम बारिश होती रही।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

रांची में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है और आज भी कुछ इलाकों में हल्की और माध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है।

इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं। इसमें सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, खूंटी व गुमला शामिल हैं।

आज पूरे राज्य में जबरदस्त बारिश होने के आसार

रांची मौसम केंद्र (Ranchi Weather Center) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार उड़ीसा के तट पर आया साइक्लोनिक सर्कुलेशन व मानसून टर्फ भी झारखंड से पार हो रहा है।

इस वजह से पूरे राज्य में बारिश देखी जाएगी। ऐसी स्थिति आने वाले दो दिनों तक बनी रहेगी, मानसून फिलहाल पूरी तरह एक्टिव है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून एक्टिव,पूरे राज्य में बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं