Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी का आरोप: DMFT फंड घोटाला सिर्फ बोकारो नहीं, पूरे झारखंड में फैल चुका है

Anjali Kumari
3 Min Read

Babulal Marandi:

रांची। झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड घोटाले को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घोटाला केवल बोकारो तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में फैल चुका है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “बोकारो की घटना तो सिर्फ झांकी है, असली घोटाला पूरे झारखंड में फैला है। अब कोडरमा और धनबाद से भी नए घोटाले सामने आ रहे हैं।”

मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर लगाया आरोप

मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया कि अधिकारी पुराने दलालों और ठेकेदार साझेदारों को एक जिले से दूसरे जिले में लेकर जाकर घोटाले करते हैं। उन्होंने कोडरमा में डीएमएफटी फंड के उपयोग पर सवाल उठाया। मरांडी ने कहा कि कोडरमा में उपायुक्त रहते हुए आदित्य रंजन ने “स्किल डेवलपमेंट” के नाम पर एमईपीएससी और तितली फाउंडेशन के साथ मिलकर भारी अनियमितताएं की।

बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी

बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि धनबाद में भी वही खेल दोबारा शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों में बदलाव करके मनचाही कंपनियों को लाभ दिया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि कोडरमा जिले में वर्ष 2022–24 के दौरान DMFT फंड के उपयोग की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और आदित्य रंजन व प्रांजल मोदी के बीच संबंधों की भी जांच हो।

मरांडी ने DMFT निष्पक्ष जांच की अपील

साथ ही, मरांडी ने धनबाद में चल रही सभी DMFT से जुड़ी टेंडर प्रक्रियाओं को तत्काल रोकने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और जनहित के लिए फंड का सही उपयोग होना जरूरी है और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यह मामला झारखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में नई बहस का केंद्र बन गया है, और जनता को फंड के सही उपयोग की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी की बहू के साथ दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान बदसलूकी


Share This Article