Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- जनता की जमीन पर कब्जा बढ़ा [Babulal Marandi made a big allegation on Hemant government, said- occupation of public land has increased]

2 Min Read

Babulal Marandi:

रांची। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार कानून व्यवस्था के प्रति असंवेदनशील है और राज्य की सुरक्षा के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। बाबूलाल ने बताया कि हाल ही में कई आतंकवादी गतिविधियों में गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसके अलावा उन्होंने डीजीपी के पद को लेकर भी सवाल उठाए, बताया कि डीजीपी लगभग दो महीने पहले सेवानिवृत्त हो गए हैं, फिर भी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके पास बनी हुई है, जो सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

Babulal Marandi: लूट और भ्रष्टाचार की भी शिकायत

बाबूलाल ने राज्य में लूट और भ्रष्टाचार की भी शिकायत की, कहा कि सत्ता पक्ष के लोग बालू, कोयला और पत्थर की अवैध खनन में व्यस्त हैं और जनता की जमीनों पर कब्जा हो रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेसा कानून लागू नहीं करना चाहते क्योंकि इससे सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा और उनके लिए पैसे वसूलना मुश्किल हो जाएगा। बाबूलाल का मानना है कि सरकार और अधिकारी मिलकर अवैध वसूली में लिप्त हैं और इससे राज्य की जनता परेशान है। इन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है और सरकार से इसके जवाब की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र में लॉ एंड ऑर्डर पर हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने लगातार हत्याओं का मामला उठाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं