मृतक हवलदार के परिजनों से मिले बाबूलाल और हिमंता सरमा [Babulal and Himanta Sarma met the family members of the deceased Havildar]

1 Min Read

गिरिडीह। बेंगाबाद में असम के CM हिमंता और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज मृतक हवलदार चौहान हेंब्रम के परिजन से मिले।

चौहान हेम्ब्रम की पिछले दिनों हजारीबाग अस्पताल में इलाजरत सजायाफ्ता कैदी शाहिद अंसारी ने हत्या कर दी थी।

मौके पर बीजेपी नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। साथ ही उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।

कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। राज्य सरकार विधि व्यवस्था बहाल करने में असफल है।

इसे भी पढ़ें

पाकुड़ पहुंचे बाबूलाल, केकेएम कालेज के छात्रों से मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं