Ayushman Scam: 40 करोड़ का आयुष्मान घोटाला, झारखंड के 220 अस्पतालों के खिलाफ ईडी को मिले सबूत [40 crore Ayushman scam, ED gets evidence against 220 hospitals in Jharkhand]

2 Min Read

Ayushman Scam:

रांची। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य घोटाले में बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय अनियमितता की अब परत-दर-परत खुल रही है। राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव ओमप्रकाश सिंह समेत 21 लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी में प्रमाण मिले हैं कि घोटालेबाजों ने 40 करोड़ से अधिक के फर्जी बिल बनाए। इसका भुगतान अभी लंबित हैं। जांच के दायरे में राज्य के 220 से अधिक के अस्पताल शामिल हैं, जिनपर शिकंजा कस सकता है।

Ayushman Scam: आपदा को अवसर बनाया घोटालेबाजों नेः

इस घोटाले का अमानवीय रूप यह है कि कोरोना आपदा को घोटालेबाजों ने अवसर बनाया और इसकी आड़ में बड़े पैमाने पर पैसे की हेराफेरी की।
घोटालेबाजों के ठिकानों से ईडी को नकदी के साथ-साथ घोटाले के संबंध में प्रमाण भी हाथ लगे हैं, जो आगे की जांच में और अधिक मददगार साबित होंगे।
ईडी ने झारखंड समेत दिल्ली और बंगाल में घोटाले से जुड़े लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की थी।

Ayushman Scam: पूर्व मंत्री का निजी सचिव मास्टर माइंडः

इस पूरे घोटाले की मास्टर माइंड बन्ना गुप्ता के निजी सचिव रहे ओमप्रकाश सिंह को बताया जा रहा है।
विभिन्न अस्पतालों से भी छापेमारी के दौरान ऐसे प्रमाण मिले हैं, जिससे अनियमितता की पुष्टि हो रही है। उल्लेखनीय है कि सीएजी की रिपोर्ट में इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।

Ayushman Scam: सामने आई थी यह जानकारी

सामने आई थी कि बड़े पैमाने पर आपसी मिलीभगत से फर्जी तरीके से इलाज हुआ। जिन मरीजों को मृत करार देकर बिल का भुगतान लिया गया, बाद में उनके नाम पर भी उपचार हुआ।
ईडी के मुताबिक छानबीन के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। इस घोटाले को लेकर कार्रवाई की जद में कई और लोग आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

वोटिंग से एक दिन पहले बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में रांची, पाकुड़ समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं