रांची में लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा ऑटो- ई रिक्शा [Auto-e rickshaw remained closed in Ranchi for the third consecutive day]

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में लगातार आज तीसरे दिन भी ऑटोई रिक्शा का परिचलन बंद रहा। 27 अगस्त से शुरू हुई ये हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है।

आम लोग असमंजस की स्थिति में हैं कि ये हड़ताल कब बंद होगी। ऑटो चालक इसे प्रशासन की गलती करार दे रहे हैं।

दरअसल 27 अगस्त को ऑटो चालकों का एक प्रतिनिधि मंडल ट्रैफिक एसपी से मिला था। लेकिन दोनों पक्षों के बीच एकमत नहीं बना।

ट्रैफिक एसपी नए नियमों पर अडिग थे। वार्ता से असंतुष्ट ऑटो चालकों ने इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया।

क्या है पूरा मामला

क्यों बंद है ऑटो और ई-रिक्शा

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के इस हड़ताल की वजह ट्रैफिक पुलिस और आरटीए सचिव की ओर से तय किए गए नए रूट हैं ।

दरअसल, रांची ट्रैफिक पुलिस और आरटीए सचिव ने शहर को चार जोन में बांट दिया है। इन जोन में ऑटो के लिए 17 और ई-रिक्शा के लिए 113 नए रूट तय किए गए हैं।

चालकों का कहना है कि इन नए रूट से उन्हें काफी परेशानी होगी। चालकों की मांग है कि इस नए नियम को वापस लिया जाए और पुराने रुट को दोबारा से बहाल किया जाए।

इसे भी पढ़ें 

आज भी नहीं चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा, लोग परेशान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं