ऑटो चालक संघ के सदस्य ऑटो चालकों को हड़ताल का समर्थन देने को कहते हुए नजर आए [Auto drivers union members were seen asking auto drivers to support the strike]

1 Min Read

पिस्का नगड़ी। पिछले दो दिनों से चले आ रहे ऑटो चालकों के हड़ताल के आज तीसरे दिन लालगुटवा ओभर ब्रिज, सतीश चौक और दलादली चौक के समीप आज सुबह से ही ऑटो चालक संघ के सदस्य जहां-तहां सवारी ऑटो को रोककर ऑटो चालकों को हड़ताल का समर्थन देने को कहते नजर आए।

बेड़ो,इटकी और नगड़ी से सैकड़ो की संख्या में इस रोड पर रोजाना ऑटो का परिचालन होता है जो पिछले दो दिनों से बन्द है।

कुछ ऑटो चालक चोरी छिपे ऑटो चला रहे है, इसी को देखते हुए ऑटो चालक संघ के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

 रांची में ऑटो और ई-रिक्शा की हड़ताल खत्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं