विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को गांव वालों ने पकड़ कर पीटा [Attempt to rape a married woman, villagers caught and beat the accused]

2 Min Read

धनबाद। धनबाद के कालूबथान ओपी क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीया विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के प्रयास का आरोप खोखरापहाड़ी गांव निवासी रमजान अंसारी पर लगा है।

सूचना पर ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पेड़ से बांध दिया। बाद में पुलिस को सूचना हुई तो कालूबथान पुलिस ने उसे मुक्त करवाया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष एवं ग्रामीणों के बीच तनाव है। इस संबंध में पीड़िता ने कालूबथान ओपी में शिकायत दर्ज करायी है।

क्या है मामलाः

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने मायके आयी हुई थी। पीड़िता ने बताया है कि सोमवार की सुबह वह नहाने के लिए तालाब में गयी थी। वहां से शौच के लिए जंगल गयी तो घात लगाए बैठे रमजान अंसारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वह झटका देकर भाग निकली।

उसके बाद वह पीछा करने लगा। लेकिन वह हल्ला करने लगी तो गांव के तीन युवक पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार मिश्रा ने कहा कि आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

प्रेमी को पेड़ में बांंधा, फिर उसके सामने ही प्रेमिका के साथ किया दुष्कर्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं