झारखंड की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा अटल विचार मंच [Atal Vichar Manch will contest elections on all 81 seats of Jharkhand]

2 Min Read

यशवंत सिन्हा ने की घोषणा

जमशेदपुर। अटल विचार मंच राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यह घोषणा पार्टी के प्रमुख यशवंत सिन्हा ने की है।

पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने जमशेदपुर में कहा कि अटल विचार मंच झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा।

चुनाव आयोग से मंच को मान्यता नहीं मिली है। इसमें लंबी प्रक्रिया है। प्रयास है कि सभी 81 सीटों पर प्रत्याशी उतारें।

विस चुनाव में उनका मुद्दा झारखंड का समुचित विकास, राजनीति में ईमानदारी, नैतिकता और अटल जी के रास्ते पर चलना है। झारखंड में ईमानदारी व नैतिकता की कमी है।

किसी के साथ गठबंधन नहीः

अटल विचार मंच किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगा। अपने बलबूते चुनावी समर में उतरेगा। उन्होंने कहा कि देश और झारखंड की राजनीति में मुफ्त में देने का प्रचलन चला है, जिसके वे खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि अटल विचार मंच का गठन 14 दिन पहले हुआ है। उनके पास समय कम है।

इलेक्ट्राल बांड में कई लोग फंसेंगेः

यशवंत सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में केस दर्ज किया गया है।

यदि मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो कौन-कौन इलेक्टोरल बॉन्ड में फंसेंगे, इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। देश में भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही है।

इसे भी पढ़ें

यशवंत सिन्हा के मास्टर प्लान से बढ़ सकती है बीजेपी की मुश्किल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं