Atal Mohalla Clinic: अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम हुआ मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक, बीजेपी ने किया विरोध

1 Min Read

Atal Mohalla Clinic:

रांची। झारखंड कैबिनेट ने अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलने का फैसला किया है। अब यह मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक के नाम से जाना जाएगा। भाजपा ने इसका विरोध किया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने इसे तुच्छ मानसिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जब भी झारखंड में विकास की दिशा में कोई सकारात्मक पहल होती है, झामुमो सरकार उसे नकारात्मक विवादों में बदलने का प्रयास करती है।

उर्दू शिक्षकों के 3712 पद सरेंडरः

कैबिनेट ने प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू सहायक शिक्षकों के 3712 पदों को सरेंडर करने का निर्णय लिया। वहीं अलग-अलग स्कूलों के लिए 4339 पद स्वीकृत भी किए गए। उर्दू के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 3287, मिडिल स्कूलों में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 1052 पद सृजित किए गए।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand cabinet: झारखंड कैबिनेट बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी, पुलिस बहाली में मिलेगी 5 साल की छूट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं