गढ़वा में सहायक शिक्षक ने रोकी सरस्वती वंदना, साउंड सिस्टम तोड़ा, गिरफ्तार [Assistant teacher stopped Saraswati Vandana in Garhwa, broke sound system, arrested]

2 Min Read

गढ़वा। गढ़वा जिले के भवनाथपुर मकरी पंचायत के धंगरडीहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जमकर बवाल हुआ।

सुबह प्रार्थना के दौरान स्कूल के सहायक शिक्षक शेख तौहीद ने बच्चों को सरस्वती वंदना करने से रोक दिया। इस पर उनकी अन्य शिक्षकों से नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

शिक्षक ने कहा – नहीं होगी हिंदू देवी-देवताओं की पूजा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह स्कूल में बच्चे प्रार्थना के बाद सरस्वती वंदना कर रहे थे। इसी दौरान शेख तौहीद ने कहा कि स्कूल में सरस्वती वंदना और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं होगी।

यह कहकर तौहीद ने सरकारी साउंड सिस्टम को जमीन पर पटक दिया। सहयोगी शिक्षक निशीथ यादव ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे धक्का-मुक्की की।

स्कूल पहुंचे बजरंग दल और बीएचपी के लोग

उधर, सरस्वती वंदना रोके जाने की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य स्कूल पहुंच गए। उन्होंने आक्रोश जताया। सहायक शिक्षक की निंदा की।

उन्होंने धार्मिक उन्माद फैलाने के विरोध में उक्त शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की। विवाद बढ़ता देखकर हेडमास्टर प्रेम कुमार यादव ने बीईईओ और पुलिस को इसकी सूचना दी।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और एएसआई नारायण यादव तत्काल स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें

सहायक शिक्षकों को साल 2013 से दें ग्रेड 4 में प्रमोशन का लाभ : HC

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं