झारखंड में विस चुनाव और तो बिहार में उपचुनाव, वादों की लगी झड़ी [Assembly elections in Jharkhand and by-elections in Bihar, a flurry of promises]

2 Min Read

रांची। चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा।

यहां 13 नवंबर को 43 सीटों पर और 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।

वोटरों की बढ़ेंगी सुविधाएः

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पहली बार कतार में लगे अधिक उम्र के वोटरों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी।

मतदाताओं को लुभाने के प्रयास तेजः

इधर, झारखंड में एनडीए और इंडिया गठबंधन ने मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू की है। इसमें महिलाओं को 1000 रुपए दिए जा रहे हैं।

इसके जवाब में भाजपा ने गोगो दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसमें महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया है। इसके बाद झामुमो सरकार ने भी मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी।

हालांकि पार्टिंयों ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ घोषणा की है। लेकिन महिलाओं पर खास फोकस है। इससे चुनाव रोचक हो गया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पहली बार 2 चरण में वोटिंग, लोकसभा चुनाव से ज्यादा वोट पड़े तो एक गठबंधन को बहुमत, कम पड़ने पर त्रिशंकु के चांस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं