जमशेदपुर : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को पत्नी मीरा मुंडा के साथ बिष्टुपुर स्थित राम मन्दिर में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी ने उन्हें आशीर्वाद दिया और पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।







