युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत : अर्जुन मुंडा

1 Min Read

रांची : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को खूंटी में कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए आयोजित एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग सह कार्यशाला कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह बहुत अच्छी पहल है।

खूंटी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को भविष्य के कैरियर की दिशा में इस प्रकार की  काउंसिलिंग लाभकारी सिद्ध होगी। भारत युवाओं का देश है और उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत है।

श्री मुंडा ने कहा कि करियर काउंसिलिंग से उन्हें सही गाइडेंस मिलेगी और सही गाइडेंस से वे अपने लिए उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। मौके पर बड़ी संख्या में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं