सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के परिजनों से मिले अर्जुन मुंडा

1 Min Read

हैदराबाद : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के परिजनों  हैदराबाद के एचसीए अस्पताल में मिले। श्री महतो लंबे समय से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान परिजनों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी। वहीं डॉक्टरों ने भी बताया कि उनके स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार है। श्री मुंडा ने अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को उन्हें अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराने को कहा।

गौरतलब है कि कोरोना काल में भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद 12 अप्रैल 2021 को उन्हें धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें 17 अप्रैल 2021 को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया था। यहां उनका इलाज जारी है। इंद्रजीत महतो 2021 के अप्रैल महीने में मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। उसी दौरान उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 

Share This Article
Exit mobile version