अर्जुन मुंडा ने 43वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

1 Min Read

अयोध्या : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या के सरकारी इंटर कॉलेज मैदान में 43वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

उद्घाटन से पहले उन्होंने हवन और पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में देश भर के हजार से अधिक तीरंदाज हिस्सा लेंगे।

उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा मामले के मंत्री गिरीश यादव और अयोध्या के माननीय सांसद लल्लू सिंह भी उपस्थिति रहे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं