राज्य की 6 यूनिवर्सिटी में एफए की नियुक्ति [Appointment of FA in 6 universities of the state]

2 Min Read


रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के 6 विश्वविद्यालयों में वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति की है। इन विश्वविद्यालयों में रांची विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, विनोवा भावे विश्वविद्यालय, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय शामिल हैं।

राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सलाहकारों की नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए की गई है, जो 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक वैध रहेगी। सभी सलाहकारों से अपेक्षाएँ हैं कि वे 15 दिसंबर 2024 तक अपना कार्यभार संभाल लें, अन्यथा उनकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है।

नियुक्त किए गए वित्तीय सलाहकारों के नाम और विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं.
रांची विश्वविद्यालय – अजय कुमार
कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) – कांत किशोर मिश्रा
विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (धनबाद) – शशि भूषण सिन्हा
विनोवा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग) – अखिलेश शर्मा
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका) – ब्रज नंदन ठाकुर
नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) – विनय कुमार वर्मा

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की वित्तीय प्रबंधन में सुधार और योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए इन सलाहकारों की नियुक्ति की है, जो आने वाले समय में विश्वविद्यालयों की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया धुर्वा में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं