अनुराग ठाकुर पहुंचे देवघर, कहा-झारखंड को लव-लैंड-जॉब जिहाद से बचाना है [Anurag Thakur reached Deoghar, said- Jharkhand has to be saved from love-land-job jihad]

2 Min Read

देवघर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर झारखंड को JMM द्वारा दी गई 3 बीमारियों लव जिहाद, लैंड जिहादजॉब जिहाद से आरोग्य प्रदान करने की कामना की। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि दी।

अनुराग ने युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चर्चा की और उन्हें मोदी सरकार द्वारा धरतीआबा की स्मृति में किए जा रहे कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समस्त प्रदेश वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।

संथाल की डेमोग्राफी बिगड़ रहीः

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा- यह हमारा सौभाग्य है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी है।

आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है लेकिन मेरी कामना है कि बाबा बैद्यनाथ हमें उस बीमारी से मुक्ति दिलाएं, जो भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड को लगी है। JMM के संरक्षण में लैंड जिहाद, लव जिहाद और जॉब जिहाद की बीमारी के जरिए जमीन और जनसंख्या दोनों का संतुलन बिगाड़ा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

भगवान बिरसा के नाम पर 150 रुपये का सिक्का जारी किया पीएम ने 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं