Anurag Gupta application accepted:
रांची। झारखंड प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 1994 बैच की IPS अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड का नया प्रभारी डीजीपी (हेड ऑफ पुलिस फोर्स) नियुक्त किया है। इसके साथ ही 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) आवेदन स्वीकार कर लिया गया है।
जारी अधिसूचना में कहा गया:
राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अनुराग गुप्ता को 6 नवंबर 2025 से सेवानिवृत्त माना जाएगा और उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद के सभी लाभ उसी तारीख से प्राप्त होंगे।
बता दें तदाशा मिश्रा वर्तमान में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें राज्य की पुलिस व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। मंगलवार रात से ही अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की चर्चा तेज थी, लेकिन इसकी पुष्टि देर रात गृह विभाग की अधिसूचना से हुई। इसके साथ ही झारखंड में पुलिस नेतृत्व का नया अध्याय शुरू हो गया है।
इसे भी पढ़ें
DGP Tadasha Mishra: जानिये, झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा को








