Anganwadi:
कोडरमा। कोडरमा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 226 में भोजन करने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण केंद्र पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका द्वारा बच्चों को बासी खिचड़ी और खराब अंडे परोसे गए, जिससे वे बीमार हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
Anganwadi:
प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि बच्चों को परोसा गया भोजन खराब था। केंद्र में रखे गए अंडे भी सड़े हुए पाए गए। सेविका मंजू देवी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया है कि उन्हें जानबूझकर फंसाने की साजिश रची जा रही है। बताया जा रहा है कि जब बच्चे आंगनबाड़ी से घर लौटे, तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। किसी को पेट दर्द की शिकायत हुई तो किसी को उल्टियां शुरू हो गईं। बच्चों ने परिजनों को बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी में जो खाना खाया, उसके बाद से ही तबीयत खराब हो गई।
इसे भी पढ़ें

















