अमित शाह टिप्पणी मामला: राहुल गांधी की पेशी से छूट वाली याचिका पर 23 को सुनवाई [Amit Shah comment case: Hearing on Rahul Gandhi’s plea for exemption from appearance on 23rd]

1 Min Read

रांची। भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह टिप्पणी मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी की याचिका पर रांची MP-MLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। अब कोर्ट उनकी याचिका पर 23 दिसंबर को विस्तृत सुनवाई करेगा। राहुल गांधी ने व्यक्तिगत पेशी से छूट देने के लिए कोर्ट से आग्रह किया है।

जारी समन पर राहुल अब तक नहीं हुए उपस्थितः

पिछली सुनवाई में रांची की MP-MLA की विशेष कोर्ट ने राहुल गांधी के विरुद्ध समन जारी किया था, लेकिन अब तक वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ता नवीन झा ने केस दायर किया है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि मार्च 2018 को उन्होंने कांग्रेस महाधिवेशन के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि धूमिल की है।

राहुल के खिलाफ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर अवमानना का केस रांची और चाईबासा में किया गया था।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी को कोर्ट से समन, अमित शाह पर टिप्पणी का मामला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं