अंबा प्रसाद ने रोशन लाल चौधरी पर गाड़ी में तोड़फोड़ का लगाया आरोप [Amba Prasad accused Roshan Lal Choudhary of vandalizing the car]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी परंपरागत बड़कागांव गंवा दी है। इस सीट पर रोशन लाल चौधरी ने कांग्रेस की उम्मीदवार अंबा प्रसाद को बड़े अंतर से पराजित कर दिया। आज रिजल्ट के बाद पहली सुबह ही है और अंबा प्रसाद ने रोशन लाल चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया में दी जानकारीः

अंबा प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि अभी कल ही चुनाव के नतीजे आए, और आज नवनिर्वाचित विधायक के समर्थकों ने हमारी गाड़ी का शीशा तोड़कर अपनी दबंगई का प्रदर्शन किया।

आख़िर ऐसी क्या व्यक्तिगत दुश्मनी है आपकी मुझसे? जनता ने आपको सेवा और विकास के लिए चुना है, न कि डर और गुंडागर्दी फैलाने के लिए।

दर्द सिर्फ़ टूटे हुए शीशे का नहीं, बल्कि टूटते भरोसे और बिगड़ती सियासत का है। हम प्रशासन से न्याय की उम्मीद करते हैं। क्या यही है जनसेवा की आपकी पहली तस्वीर?

इसे भी पढ़ें

विधायक अंबा प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं