Amba Prasad: अंबा प्रसाद के भाई CA बादल गोयल के घर और दफ्तर पर भी ED का छापा [ED also raided the house and office of CA Badal Goyal, brother of Amba Prasad]

2 Min Read

Amba Prasad:

रांची। ईडी की छापेमारी बड़कागांव से लेकर हजारीबाग शहर तक चल रही है। रांची में भी रेड हो रही है। बड़कागांव में जहां पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके तीन नजदीकी लोगों के घर छापेमारी चल रही है, वहीं सीए बादल गोयल के दफ्तर और आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि बादल गोयल, अंबा प्रसाद के भाई सुमित कुमार के चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनके बही-खातों का हिसाब रखते हैं। ईडी सुबह से ही उनके आवास पर छापेमारी कर रही है।

अंबा प्रसाद पर कसा शिकंजाः

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पर ईडी का शिकंजा कसता दिख रहा है। अंबा प्रसाद के भाई सुमित कुमार का लेखा-जोखा रखने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट बादल गोयल के आवास और कार्यालय में ईडी की छापेमारी हुई है। ईडी सुबह से ही उनके दफ्तर में कागजात खंगालने में लगी हुई है। यह पूरी छापेमारी कोल ट्रांसपोर्टेशन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

कई अहम दस्तावेज ईडी को मिलेः

जानकारी के अनुसार, बादल गोयल उनके पैसों का हिसाब-किताब रखते थे और इन्हीं इनपुट्स के आधार पर ईडी ने उनके घर और दफ्तर में दबिश दी है। जानकारी मिली है कि ईडी को कुछ अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

अंबा के करीबियों के ठिकानों पर भी छापाः

बड़कागांव के जिन चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत शिवाडीह निवासी मनोज दांगी, पंचम कुमार और मंटू सोनी का आवास शामिल है। ये सभी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू के बेहद करीबी बताए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें

ED raids Amba Prasad: अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ED का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं