अमन साव को पलामू से गिरिडीह जेल किया गया शिफ्ट [Aman Sao has been shifted from Palamu to Giridih jail]

2 Min Read

पलामू। कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को पलामू से गिरिडीह की जेल में शिफ्ट किया गया है। अमन पिछले एक साल से पलामू जेल में बंद था।

यह दूसरी बार है जब उसे पलामू से गिरिडीह भेजा गया। दो साल पहले अमन साव ने पलामू सेंट्रल जेल के जेलर को धमकी दी थी। इस धमकी के बाद उसे पलामू से गिरिडीह जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

जेल से चला रहा अपराध का साम्राज्य

पलामू सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार ने अमन साव को गिरिडीह जेल ट्रांसफर करने की पुष्टि की है। अमन साव जेल में है, लेकिन इसका कद अपराध की दुनिया में लगातार बढ़ रहा है।

अमन साव का रिश्ता लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा है। अमन साव के खिलाफ राज्य के कई जिलों में मामले दर्ज है।

एनआईए की टीम ने अमन के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें रांची में बुढ़मू स्थित अमन साव के घर, कांके के बुकरू में रिश्तेदार संजय प्रसाद और रामगढ़ के गिद्दी में एक अन्य रिश्तेदार के घर पर सुबह 5 बजे एक साथ पहुंची थी।

बुढ़मू के मतवे गांव स्थित घर से काले रंग की फॉरच्यूनर (जेएच01ईभी 4900) जब्त की गई है। एसयूवी बुढ़मू थाने को सौंप दी गई है।

इसे भी पढ़ें

अमन साव गैंग का हथियार स्टॉकिस्ट समेत दो धराये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं