CM Hemant Soren: पुत्र धर्म के साथ-साथ राजधर्म, नेमरा से ही सरकारी कामकाज निपटा रहे सीएम हेमंत

2 Min Read

CM Hemant Soren:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी से दूर रहकर भी अपनी जिम्मेदारियों से दूर नहीं हैं। नेमरा में जहां वह पुत्र धर्म का पालन कर सारे विघि-विधान पूरे कर रहे हैं, वहीं इन सबके बीच समय निकाल कर वह राजधर्म का भी पालन कर रहे हैं। वहीं से वह सरकारी कामकाज का निपटारा भी कर रहे हैं।

सीएम रामगढ़ जिला के नेमरा स्थित पैतृक आवास में एक ओर स्मृति शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन उपरांत रस्म रिवाज को पारंपरिक विधि- विधान से निभा रहे हैं, तो दूसरी तरफ शासन- प्रशासन चलाने का भी फर्ज बखूबी निभा रहे हैं, ताकि राज्य के विकास की गति में कोई अवरोध नहीं हो।

राज्यहित से जुड़े विषयों को लेकर संवेदनशील हैः

मुख्यमंत्री शोक की इस घड़ी में भी राज्यहित से जुड़े विषयों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं । व्यक्तिगत भावनाओं और दुःख -दर्द को सीने में दबाकर वे सरकारी कामकाज को बेहतर तरीके से निभाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। जरूरी संचिकाओं का निष्पादन करने के साथ सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ नियमित संवाद बनाए हुए हैं।

सरकार की गतिविधियों की निरंतर जानकारी लेने के साथ-साथ उन्हें निदेशित किया है कि वे अपने कार्यों में तत्परता व निरंतरता बनाए रखें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण हो। कहीं भी, किसी भी कार्य में कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से यह भी कहा कि वे उन्हें हर पल अद्यतन सूचनाओं से अवगत कराते रहें तथा आवश्यकतानुसार निर्देश प्राप्त करें।

इसे भी पढ़ें 

Hemant Soren: गुरुजी के श्राद्ध कर्म के चौथे दिन CM हेमंत ने निभाई पारंपरिक रस्म


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं