बढ़ती गर्मी का असर, 14 जून तक बंद रहेंगे झारखंड के सभी स्कूल

1 Min Read

रांची : झारखंड के सभी स्कूल 12 से 14 जून तक बंद रहेंगे। बढ़ती गर्मी और मौसम विभाग की ओर से जारी लू के अलर्ट को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है।

शिक्षा सचिव के रवि कुमार के हस्ताक्षर से यह आदेश आज जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने और लू को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

यह आदेश राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालय पर लागू होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्कूल 12 जून से बंद रहेंगे।

आदेश में कहा गया है कि फिलहाल स्कूल 14 जून तक के लिए बंद किए गये हैं। सचिव ने कहा है कि इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए सूचित किया जायेगा। यह आदेश 12 जून (सोमवार) से 14 जून (बुधवार) तक लागू रहेगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं