AJSU: की प्रमंडलीय कार्यशाला में बोले सुदेश महतो- पार्टी को ग्राम स्तर तक सशक्त करें कार्यकर्ता [Sudesh Mahato said in the divisional workshop of AJSU- workers should strengthen the party till the village level]

2 Min Read

AJSU:

रांची। आजसू पार्टी की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन रांची रिंग रोड स्थित ट्रेडीशनल बैंक्वेट हॉल, तुरुप में किया गया। इसमें पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव–गांव पहुंचे।

उन्होंने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी को ग्राम स्तर तक सशक्त बनाना ही संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने प्रखंड एवं पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक मजबूत टीम तैयार करें, जो पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए। साथ ही, स्थानीय प्र

AJSU: पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज बनेः

उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज बने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रूप से कार्य करे।

AJSU: इन्होंने भी अपने विचार रखेः

कार्यशाला को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, उपाध्यक्ष राजेंद्र मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, दीपक महतो, संजय मेहता, राजेंद्र शाही मुंडा, जिलाध्यक्ष संजय महतो, डॉ पार्थ परितोष, प्रत्यूष प्रशांत समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

उक्त कार्यशाला पार्टी के संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। उक्त कार्यशाला में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड प्रभारी, पार्टी जिलाध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख समेत जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

हमेशा युवाओं के साथ है आजसू पार्टी : सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं