आजसू नेता मुन्ना सिंह पर नाबालिग बेटी और मां की लाठी से पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल [AJSU leader Munna Singh accused of beating minor daughter and mother with sticks, video goes viral]

2 Min Read

जमशेदपुर। आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह पर कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ निवासी एक आदिवासी महिला और उसके नाबालिग बेटी को लाठी डंडों से पीटने का गंभीर आरोप लगा है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के द्वारा कदमा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

इसमें आरोपी आजसू नेता व मंगल अखाड़ा के संचालक मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह को बनाया गया है। महिला का नाम शुभा सरदार है। उसकी उमर 35 साल और उसकी बेटी 13 साल है।

इस मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि महिला और उसकी बेटी की पिटाई किस बेरहमी से की जा रही है।

घायल शुभा सरदार का पति बृहस्पति सरदार मजदूरी करता है, जबकि खुद महिला शुभा सरदार रेजा का काम करती है।

इस घटना के बाद उक्त महिला का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें चोट की बात सामने आई है।

कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में कदमा थाना प्रभारी संजय सुमन के मुताबिक मामले की अभी जांच की जा रही है।
आरोपी मुन्ना सिंह का कहना है कि महिला द्वारा अपशब्द कहा गया था, जिस कारण यह घटना घटी है, लेकिन मारपीट की कोई वारदात नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि इन महिलाओं द्वारा अक्सर इस तरह का आरोप लगाकर बेगुनाहों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं पूरे मामले में आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह से पूछे जाने पर महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोगों का अक्सर यही काम है।

झूठा आरोप लगाकर दूसरों को फंसाना और भारी भरकम रुपए का डिमांड करना। यही नहीं आए दिन जो महिला आरोप लगा रही उसी के साथ विवाद सभी का होता रहता है।

इसे भी पढ़ें

रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला को पीटा, वीडियो वायरल, एक्सीडेंट बाद हुई मारपीट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं