पिस्का नगड़ी। स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती है और उनके योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते।
स्व. गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में जो दूरदर्शिता दिखाई उसका लाभ समस्त देशवासियों को मिला और पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा।
उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने मंगलवार को कटहल मोड़ में राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सदभावना यात्रा के समापन सभा में कही।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज कानून राजीव गांधी की ही देन है जिससे हमारे गांवों में गांव की सरकार बनी और देश में विकास गांव-गांव तक पहुंची।
यात्रा का आयोजन कटहल मोड़ से किया गया था जहां से रांची ग्रामीण कांग्रेस, नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमिटी, रातु प्रखंड कांग्रेस कमिटी और अरगोड़ा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी व सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होकर पदयात्रा करते हुए डीपाटोली पुंदाग पहुंचे।डीपाटोली में यात्रा सभा में तब्दील हुई और सभी नेताओ ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, रांची ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश किरण महतो, राजीव रंजन, सतन साहू, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा, रातु प्रखंड अध्यक्ष कुशल उरांव, अतुल राज ठाकुर, शाहीद अहमद, माहीर अंसारी, मो सनाउल्लाह, कार्तिक साहू, प्रदीप साहू, रामस्वरूप साहू, रमेश नाथ शाहदेव, राजेश महली, उषा देवी, जतरी उरांव, निरूपमा तिग्गा, शैली, गंगीया तिग्गा, अखतर अंसारी, महावीर नायक, शक्ति महतो, कुलदीप तिवारी, मकसूद अंसारी, धर्मेंद्र राय, मंजूर अंसारी, मास्टर शाहिद, सरफराज अंसारी, अखिलेश मिश्रा, माणिक कर्ण, शकील अंसारी, विश्वा तिर्की, धरमू नायक, महावीर उरांव, हकमूल अंसारी, बसंत उरांव, हनीफ अंसारी, इस्लाम अंसारी, अख्तर हुसैन, सोमनाथ उरांव, जगन्नाथ उरांव, चमरू उरांव, बल्कू अंसारी, सतनारायण ठाकुर, कृष्ण सिंह, रश्मि पिंगवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें