रांची, एजेंसियां। रांची आने-जाने वाले विमानों के किराये में वृद्धि हुई है। इससे होली में आने-जाने वालों की जेब अब ढीली होगी।
होली निकट आते ही विमानों के किराये में आई उछाल परेशान करने वाली है। खास तौर पर महानगरों से रांची आने वाले लोगों को सीट मिलने में काफी दिक्कत हो रही है।
यात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को लेकर एयर टिकट की रेट 2-3 गुना अधिक बढ़ गई है। 20 मार्च से रांची आने वाली सभी फ्लाइटों के किराये तीन गुना बढ़ गये हैं।
बेंगलुरु से रांची का सामान्य किराया 5039 से लेकर 6429 रुपए तक रहता है। अभी इसका किराया 14 हजार तक पहुंच गया है।
विमानों के किराये में बढ़ोतरी को देखते हुए लो फेयर वाली सीटों की बुकिंग लोग तेजी से करा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली से रांची की सीधी फ्लाइट में लो फेयर सीट उपलब्ध नहीं है।
सामान्य दिनों में दिल्ली व कोलकाता को छोड़ अन्य महानगरों से रांची का सामान्य किराया पांच से छह हजार रुपए है।
बेंगलुरु से रांची का सामान्य किराया 5039 से लेकर 6429 रुपए तक रहता है। त्योहार के सीजन में यह किराया 17 से लेकर 18 हजार तक पहुंच गया है।
किराया पर एक नजर:
सेक्टर विमान सेवा किराया
बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्स 14,574 (रु)
मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्स 18,395 (रु)
दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्स 13,300 (रु)
कोलकाता-रांची इंडिगो 7,534 (रु)
चेन्नई-रांची इंडिगो 11,137 (रु)
हैदराबाद-रांची इंडिगो 10,827 (रु)
इसे भी पढ़ें









