रांची। चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद बीजेपी ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड आ रहे हैं। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। वे गढ़वा में 10:30 बजे जनसभा कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम को संबेधित करने के बाद वे सीधा चाईबासा के लिए निकलेंगे। यहां उनका कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे का है।
एमपी के सीएम आज खलारी मेः
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आज खलारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे खलारी के एसीसी ग्राउंड में 11:30 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
जुएल ओराम आज गुमवा जिले में करेंगे 3 जनसभाएः
इसके साथ केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम आज चैनपुर, आदर और सिसई में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे गुमला जिले के चैनपुर में सुबह 9:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आदर में सुबह 11:30 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं आखरी में सिसई स्थित नगर पंचायत में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें








