बोकारो,एजेंसियां: झारखंड में गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद छात्र नेता जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। रांची में 2022 में विधानसभा घेराव के मामले में जयराम महतो को गिरफ्तार किया गया।
रांची से बोकारो कई पुलिस टीम ने जयराम महतो को गिरफ्तार किया गया। लेकिन अरेस्ट कर रांची लाने के पहले उन्हें सभा करने की अनुमति भी दी गई। इससे पहले जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर माहौल काफी गरम रहा।
जयराम महतो ने पुलिस पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि उनको नामांकन के बाद सभा को संबोधित करने दिया जाए, ताकि जो जनता उनको सुनने आई है, उन्हें वो अपना संदेश दे सके।
जयराम महतो ने यह भी कहा कि यदि उन्हें इस तरह से जबरन गिरफ्तार किया जाता है, तो वो पुलिसिया कार्रवाई के बाद हीरो बन जाएंगे।
जयराम महतो ने कहा कि बिना नोटिस किये दो साल पुराने मामले में पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने पहुंची हैं, प्रशासन से लोगों को न्याय की उम्मीद रहती है। लेकिन इस तरह की कार्रवाई से पुलिस-प्रशासन पर से लोगों का विश्वास कम हो जाएगा।
जयराम महतो ने दावा किया कि करीब 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच डेढ़ लाख लोग उनके नामांकन में आए हैं, उन्हें लोगों को संबोधित करने का मौका दिया जाए, ताकि वे अपने समर्थकों को समझा सकें और शांतिपूर्ण माहौल बन सके।
छात्र नेता जयराम महतो ने कहा कि उनके कद से सारे नेता खौफ खा रहे हैं, इसलिए नामांकन के दिन उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।
छात्र नेता से एक्टिव पॉलिटिक्स में कदम रखने वाले जयराम महतो ने झारखंड में नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। इस पार्टी का नाम ‘झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति’ रखा है।
इस पार्टी के अध्यक्ष बने जयराम महतो ने खुद गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि उनकी पार्टी के उम्मीदवार रांची, धनबाद, हजारीबाग और अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव मैदान में हैं।
इसे भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह-दो साल में खत्म कर देंगे नक्सलवाद









