NEET Paper Leak: देवघर के बाद रांची के बरियातू में बिहार EOU की रेड [After Deoghar in Bihar, EOU raid in Bariatu, Ranchi]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

रांची। बिहार EOU की टीम ने नीट पेपर लीक की जांच तेज कर दी है। अब झारखंड से पेपर लीक के तार जुड़ गये हैं।

दरअसल, बिहार ईओयू की टीम राजधानी रांची पहुंची है। जहां बरियातू स्थित एक घर में छापेमारी जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घर सिकंदर यादवेंदु का है। इसके साथ ही यह भी जानकारी निकल कर सामने आई है कि सिकंदर के बेटे की दुकान हरमू में है।

इस दौरान जो सबसे अहम जानकारी निकल कर सामने आई है वह यह है कि सिंकदर लालू यादव का करीबी बताया जा रहा है।

लालू प्रसाद का करीबी है सिकंदर यादवेंदु

इस केस के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु का रांची के बरियातू में अपना घर है। इतना ही नहीं, हरमू इलाके में उसके बेटे की दुकान भी है।

लोग कहते हैं कि जब चारा घोटाले में बिहार के पूर्व सीएम व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची जेल में थे, तब सिकंदर यादवेंदु उनसे लगातार मिलता-जुलता था।

पहले रांची में ठेकेदारी करता था सिंकदर

सिकंदर यादवेंदु इस पूरे मामले का किंगपिन यानी कि सरगना बताया जा रहा है। सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने अपने भतीजे अनुराग के नाम से गेस्ट हाउस के रूम बुक कराए थे।

इसके साथ ही उसने अनुराग को प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराया था। पुलिस सिकंदर के साथ अनुराग को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि सिंकदर बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। कुछ मीडिया रिपोट्स की माने तो सिकंदर पहले रांची में ठेकेदारी का काम करता था।

साल 2012 में उसने बिहार SSC परीक्षा पास की और जूनियर इंजीनियर बन गया। उसका बेटा और बेटी दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उसका दामाद एमबीबीएस के बाद पीजी कर रहा है।

हजारीबाग में भी हुई छापेमारी

वहीं, आज झारखंड के हजारीबाग जिले में बिहार पुलिस की 5 सदस्यीय टीम पहुंची। हजारीबाग के लोहसिंघ्न थाना क्षेत्र स्थित सेंटर में पहुंच कर इसके प्रबंधक सहित स्कूल के कर्मचारियों तक से पूछताछ की। फिलहाल वहां से किसी की  गिरफ्तारी की सूचना नही हैं।

देवघर से 6 गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर बिहार पुलिस ने देवघर से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी बिहार के नालंदा के बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

नीट पेपर लीक की आंच पहुंची झारखंड, देवघर से 5 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं