छठ के बाद झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचेगा रात का तापमान [Cold will increase in Jharkhand after Chhath, night temperature will reach 10 degrees]

2 Min Read

3 से 6 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल

रांची। झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे महसूस होन लगा है। तूफान दाना की वजह से दीपावली के पहले हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी। इसके बाद तीन दिनों तक स्थिति सामान्य रही।

अब नवंबर की शुरुआत से ही रात का पारा गिरने लगा है। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होगी।इसका असर छठ पूजा में भी दिखेगा। हल्की ठंड का एहसास होगा।

छठ के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। नवंबर के अंत तक रात का पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे जोरदार ठंड का एहसास होगा।

शाम ढलते ही ठंड का अहसासः

इधर, अभी ही रात का तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसका असर शाम ढलते ही दिखने लग रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों सहित आसपास में घना कोहर छा जा रहा है। रात में हाइवे पर धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम हो जा रही है।

इससे वाहन सवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगले 7 दिनों तक सुबह और शाम में कोहरा छाया रहेगा। एक-दो दिन बादल छाने की भी संभावना है, हालांकि बारिश नहीं होगी।

छाने लगी है धुंधः

रांची में अगले 7 दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव नहीं होंगे। 3 नवंबर तक सुबह में धुंध छाई रहेगी। 3 से 6 नवंबर तक बादल छा सकते हैं। 7 नवंबर से मौसम साफ होगा। अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

दिवाली तक रहेगा तूफान दाना का असर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं