जमीन लूट, रंगदारी और दबंगई अंबा प्रसाद और उसके परिवार की पहचान है : आदित्य साहू

3 Min Read

रांची : भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

श्री प्रसाद ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस के विधायक अम्बा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी हुई तो बचाव में अंबा प्रसाद अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं।

उन्होंने कहा किसोते-जागते राज्य के सत्ताधारी दलों को भाजपा का भय सता रहा है। श्री साहू ने कहा कि आज पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज हुई है तो भ्रष्टाचारी बिलबिला रहे हैं।

अंबा प्रसाद के घर कल ईडी की छापेमारी हुई तो उनको भाजपा याद आने लगी। उन्हें अपना और अपने परिवार का रिकॉर्ड याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 15वर्षों से आतंक ,जमीन लूट,भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ है। उनके और उनके परिवार की दबंगई का आलम यह है कि पुलिस प्रशासन भी इनके सामने नतमस्तक हैं।

पुलिस जब अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करती है तो इनके समर्थक थाना से ट्रैक्टर को जबरदस्ती छुड़ा ले जाते हैं।

पूरा क्षेत्र और झारखंड जानता है कि इनके माता-पिता से लेकर अंबा प्रसाद तक कैसे क्षेत्र में आतंक के पर्याय बने हुए हैं।

कोयला-बालू और जमीन की लूट ही इनकी पहचान है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी ,पोषक और संरक्षक भी है।

कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहे सोनिया गांधी जी हों या राहुल गांधी सभी आज जमानत पर हैं। सबके खिलाफ भ्रष्टाचार, घोटालों के गंभीर आरोप हैं।

झारखंड में खनिज,बालू,जमीन की लूट ईडी की कारवाई में उजागर हुआ है। आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं।

कांग्रेस पार्टी और झामुमो, राजद इनके भ्रष्टाचार के समर्थन में खड़े है। क्योंकि ये सभी आपस में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

प्रेसवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रवक्ता रमाकांत महतो तथा अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें 

नो स्मोकिंग डे 2024, धूम्रपान से छुटकारा पाने के लिए चीजों से दूरी बनाकर रखें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं