Aditya Sahu:
रांची। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी कर दिया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
रवींद्र कुमार राय की जगह लीः
आदित्य साहू को यह जिम्मेदारी रवीन्द्र कुमार राय की जगह दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और जनता से संपर्क मजबूत करने के मकसद से यह फैसला लिया गया है।
संगठन में सक्रिय हैं आदित्य साहूः
आदित्य साहू न सिर्फ राज्यसभा सांसद हैं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें
अयोध्या रामलला का दर्शन नहीं करने वाले को सनातन पर बोलने का अधिकार नहीं: आदित्य साहू

