रांची शहर अंचल के हल्का कमर्चारी प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई शुरू

2 Min Read

रांची। रांची के शहर अंचल में व्याप्त कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार की सूचना सामने आने के बाद अंचल के हल्का कर्मचारी प्रदीप राफेल खलखो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

शहर अंचल के अंचलाधिकारी ने रांची AC से प्रदीप खलखो को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा की है।

इसके बाद प्रदीप खलखो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हुई है। बता दें कि पिछले दिनों आफताब के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड और अंचल कर्मियों की भूमिका को लेकर खबरें आईं थीं।

सवाल उठा था कि अंचल कार्यालय में रखे जमीन के सरकारी दस्तावेज अगर किसी गैर सरकारी व्यक्ति के हाथ में आ जायें, तो लैंड रिकॉर्ड कितने सुरक्षित हैं?

इसके बाद रांची डीसी ने इस पर संज्ञान लेते हुए रांची के उप समाहर्ता भूमि सुधार (DCLR) से रिपोर्ट मांगी थी।

DCLR ने अपनी रिपोर्ट में शहर अंचल में व्याप्त कुव्यवस्था का जिक्र करते हुए अपनी रिपोर्ट AC को सौंपी थी।

रांची डीसी के आदेश पर AC और DCLR ने शहर अंचल का निरीक्षण किया था। इस दौरान शहर अंचल में कई खामिया पायी गयी थीं। इसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें

सरायकेला-खरसावां में हाइवा की चपेट में आने से युवक घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं