20 करोड़ के गबन का आरोपी गिरफ्तार, 58 लाख बरामद

1 Min Read

रांची। राजधानी में रांची हुए 20 करोड़ के पीएचडी घोटाले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उसकी निशानदेही पर अब तक करीब 58 लाख रुपये बरामद किये जा चुके हैं।

बता दें कि पेयजल एवं स्वच्छत स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमण्डल, रांची में शहरी जलापूर्ति योजना (JnURM) की राशि में करीब 20 करोड़ रुपए के गबन का मामला सदर थाना में दर्ज कराया गया था।

इसे लेकर सिटी एसपी ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने छापेमारी कर चुटिया के रहने वाले संतोष कुमार को सुखदेवनगर थाना के इन्द्रपुरी रोड नंबर-01 में स्थित उसके ससुराल से 15 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गबन किए गए 35.98 लाख रुपए भी बरामद किया है।

अब तक पुलिस ने संतोष के पास से कुल 50,98,500 रुपए बरामद किया है। वहीं पुलिस संतोष कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें

बंगाल में चुनाव के लिए लगी गाड़ियों में लगेगा जीपीएस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं