हजारीबाग SDO के ठिकानों पर ACB की रेड, गिरिडीह में भी ACB की टीम कर रही छापेमारी [ACB raid on Hazaribagh SDO’s premises, ACB team raiding in Giridih also]

2 Min Read

रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई कर दी है।

बुधवार की सुबह एसीबी की टीम ने हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार और एजी ऑफिस के कर्मी समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी किया।

एसडीओ शैलेश कुमार के हजारीबाग में एसीबी की टीम तलाशी ले रही है। इसके अलावा उनके गिरिडीह के शास्त्री नगर मुहल्ले स्थित आवास पर एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है।

तो वहीं, दूसरी तरफ एसीबी की टीम गिरिडीह के शास्त्री नगर निवासी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी उदय शंकर प्रसाद और उनके पुत्र रिंकू सिन्हा (मार्बल कारोबारी) के घर भी सुबह-सुबह दबिश दी है।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि उदय शंकर प्रसाद के तीन पुत्र सरकारी विभाग में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। जिनमें शैलेश कुमार एसडीओ हजारीबाग, विकास कुमार सिन्हा एजी ऑफिस रांची और नीलेश कुमार एक्साइज विभाग साहिबगंज में पदस्थापित हैं।

तो वहीं, रिंकू सिन्हा साईं मार्बल के मालिक हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एसीबी की टीम किस मामले को लेकर छापेमारी करने पहुंची है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि हजारीबाग एसडीओ के घर पर छापेमारी चल रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें

बड़कागांव पूर्वी की मुखिया 25 हजार घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं