बबुआ राज में परिवर्तित हो गया है अबुआ राज : सुदेश महतो

3 Min Read

रांची : भगवान बिरसा मुंडा ने अबुआ ढिशुम अबुआ राज का नारा दिया था। वर्तमान सरकार इस नारे के विपरीत कार्य कर रही है।

ग्राम सभा को दरकिनार कर अबुआ आवास का निर्णय बबुआ कर रहे हैं। कथित अबुआ के बबुआ ने भगवान बिरसा की परिकल्पना को ध्वस्त कर अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों के चिन्हितकरण में ग्राम सभा को कमजोर करने का काम किया है।

हर गांव से अबुआ आवास योजना के चयन में शिकायत देखने को मिल रही है। अबुआ राज बबुआ राज में परिवर्तित हो गया है।

गुरूवार को ये बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अड़की प्रखंड अंतर्गत सरगेया पंचायत के कोटा (डी.जे) बाजार प्रांगण में करोड़ों झारखंडियों के मान-सम्मान और गौरव के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के विचार, साहस, संघर्ष और संकल्प को आत्मसात कर राज्य को प्रगति के पथ पर लेकर जाना हर प्रदेशवासियों का दायित्व है।

बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। 23 सालों में झारखंड ने क्या हासिल किया और सफर कितना बाकी है, इसे लेकर बहस, विश्लेषण होता रहता है।

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा को मजबूती देने, महिलाओं और युवाओं के हक अधिकार की लड़ाई हमने लड़ी है। राज्य को सकारात्मक नेतृत्व की आवश्यकता है।

भगवान बिरसा मुंडा जी के सपनों को धरातल पर उतारने के युवाओं को सामाजिक के साथ साथ राजनीतिक जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी होगी।

प्रतिमा अनावरण के बाद कोटा ग्राम निवासी तुलसी मुंडा के घर पर सुदेश महतो ने झारखंड की पारंपरिक भोजन किया। उन्होंने कहा कि यह भोजन हमारी पहचान है।

हमे इसे राष्ट्रीय के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय पहचान देने की आवश्यकता है।

मौके पर अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, मनोज सिंह, केन्द्रीय सचिव रामदुर्लभ सिंह मुंडा, मंजू सिंह मुंडा, परमेश्वरी सांडिल्य, सुधा मुंडू, गुंजल ईकिर मुंडा, केंद्रीय सदस्य- केशव चंद्र महतो, रमेश भगत, ग्राम प्रधान कोटा- गोपाल सिंह मुंडा, प्रमुख अड़की – कृष्णा सिंह मुंडा, मुखिया – जयंती देवी, पंचायत समिति सदस्य- महावीर सिंह मुंडा, पूर्व प्रमुख -पार्वती देवी, उप मुखिया प्रतिनिधि – नंदकिशोर मुंडा, वार्ड सदस्य – पूर्ण चंद्र सिंह मुंडा, पंचमी देवी, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष – दूति सिंह मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

अयोध्या में बने राम मंदिर पर स्मारक सिक्का जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं