मलेशिया में झारखंड के एक युवक की टावर से गिर कर हुई मौत [A youth from Jharkhand died after falling from a tower in Malaysia]

2 Min Read

परिजन लगा रहे सीएम से शव वापस लाने की गुहार

रांची। झारखंड के गोमिया निवासी जगदीश महतो की मलेशिया में मंगलवार को टावर से गिरने से मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलने के बाद अब परिजन राज्य सरकार से शव को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।

शनिचरा महतो के 22 वर्षीय पुत्र जगदीश महतो मलेशिया में काम करने गया था। टावर से गिरने से उसकी मौत हो गयी। ये घटना बीते मंगलवार की है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले भी शोक में हैं।

एक मात्र कमाने वाला था जगदीश

बता दे जगदीश मलेशिया में एजी पावर कंपनी में काम करता था। वह घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। मृतक अपने पीछे बेटी राधिका कुमारी (7) और आशीष कुमार महतो (5) को छोड़ गया। उनके घर वाले झारखंड सरकार से मलेशिया से शव लाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि घर-परिवार के सदस्यों को काफी विश्वास है कि राज्य सरकार मलेशिया से शव को मंगाने में सहयोग करेगी।

वहीं इस घटना कि खबर मिलते ही झारखंड के पेयजल आपूर्ति सह मद्ध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सूचना दी। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

मलेशिया में फंसे झारखंड के 52 मजदूर, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रयास से हो रही घर वापसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं