जयराम महतो पर महिला ने किया केस, 3 लोगों पर लगाया अपमानित करने का आरोप [A woman filed a case against Jairam Mahato, accused 3 people of insulting her]

2 Min Read

Jairam Mahato:

रांची। रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी की एक महिला ने डुमरी के विधायक जयराम महतो सहित तीन लोगों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मानहानि और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने से जुड़ा है।

शिकायत में महिला ने रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के निवासी उत्तम कुमार महतो और बिट्टू सिंह को भी आरोपी बनाया है। महिला का आरोप है कि जेएलकेएम पार्टी से जुड़े यूट्यूब चैनल के माध्यम से उनके खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Jairam Mahato:वीडियो बनाकर अपमानित करने का आरोपः

महिला का आरोप है कि यूट्यूबर बिट्टू सिंह द्वारा उसका नाम लेकर एक वीडियो बनाया गया, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायतकर्ता सुषमा बड़ाइक नामक महिला ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी को आधार बनाकर यह मामला दर्ज कराया है।

Jairam Mahato:दावा-जयराम के इशारे पर बनाया वीडियोः

महिला का यह भी दावा है कि यूट्यूबर उत्तम कुमार महतो विधायक जयराम महतो के करीबी सहयोगी हैं और यह वीडियो उन्हीं के इशारे पर बनाया गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विधायक पूर्व में दर्ज मामले को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं और जब महिला ने ऐसा नहीं किया, तो उन्हें समाज में बदनाम करने की कोशिश की गई।

Jairam Mahato:सख्त कार्रवाई की मांगः

महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

MLA Jairam Mahato: विधायक जयराम महतो के काफिले का वाहन पलटा, कई घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं