कालेज छात्र के साथ छेड़खानी करनेवाले आरोपी पर 5000 का ईनाम घोषत [A reward of Rs 5000 has been announced on the accused who molested a college student]

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची में अभी स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बीकॉम की छात्रा से छेड़खानी का नया मामला सामने आ गया है।

सदर अस्पताल के पास बीकॉम की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया है, जहां कॉलेज जाते वक्त एक मनचले ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर डाली। मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान बताने या उसका सुराग देने वाले को 5000 रुपए इनाम देने की घोषणा कर दी है।

बता दें कि राजधानी रांची में इन दिनों छेड़खानी के मामले बढ़ गए हैं। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। बताते चलें कि छेड़खानी के मामलों को लेकर बीते मंगलवार को ही तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची में नहीं थम रहीं छात्राओं से छेड़खानी का सिलसिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं