Rain in Khunti:
खूंटी। खूंटी जिले में मानसून की पहली बारिश ने एक छोटी सी बच्ची की जान ले ली। यह बारिश एक गरीब परिवार के लिए काल बन गयी। तमाड़ थाना क्षेत्र के मुरपा ऊपर टोली में गुरुवार सुबह यह घटना घटी। इसमें 6 साल की बच्ची संजोती कुमारी की मौत हो गयी। संजोती अपने पिता दुखु मुंडा की इकलौती संतान थी।
Rain in Khunti:घर के आंगन में खेल रही थी बच्चीः
मिली जानकारी के अनुसार संजोती गुरुवार को अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसी समय लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उनके पुराने मिट्टी के घर की दीवार अचानक गिर गयी। दीवार इतनी तेजी से गिरी कि बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह मलबे के नीचे दब गयी। हादसे का बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी गयी। तमाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबा हटाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया दया है।
इसे भी पढ़ें