रांची। हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में एक हिरण प्यास बुझाने के लिए कुएं के पास पहुंचा और कुएं में गिर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने हिरण को कुएं से सुरक्षित निकाल लिया और वन विभाग को सूचित किया।
इस क्षेत्र में कुछ वर्षों में लगातार वन्य जीव मानवीय आबादी में भटक कर पहुंच रहे हैं। हाथी तो हजारीबाग शहर के करीब पहुंच रहे हैं तो कई बार चरही के नेशनल हाइवे में उतर गये और जिले के बड़कागांव, उरीमारी इलाकों में किसानों के जानमाल और कृषि और घरों को भी हाथियों ने उजाड़ दिया है।
इसे भी पढ़ें